सांगोद: सोरसन एनीकट में दोस्तों के साथ नहाने गए बरखेड़ा के 20 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत, 3 घंटे चला रेस्क्यू
Sangod, Kota | Aug 2, 2026 अंता व सांगोद के बीच स्थित सोरसन एनीकट में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने गए 20 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बरखेड़ा निवासी 20 वर्षीय रोहित मेघवाल, पुत्र बुद्धि प्रकाश मेघवाल, रविवार दोपहर अपने छोटे भाई और दोस्तों के साथ सोरसन घूमने गया था।