बहराइच: अलीनगर में युवक को सांप ने काटा, उसकी हालत गंभीर
नवाबगंज थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में एक युवक को खेत में सांप ने काट लिया। विनोद पुत्र रतन शौच के लिए गया था, तभी यह घटना घटी। सांप के काटने के बाद विनोद की हालत गंभीर हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। विनोद के परिवार वाले और गांव के लोग काफी चिंतित हैं।