बहराइच: विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, गांव-गांव में हरिशंकरी पौधरोपण के दिए निर्देश
बहराइच विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सभी संबंधितों को लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ उन्होंने जनपद के सभी गांव में हरिशंरी पौध रोपित करने के भी सभी संबंधितों को निर्देश दिए हैं।