रफीगंज: रफीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती प्रेमी संग फरार, मां ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
रफीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग का मामला एक बार फिर सामने आया है, जहां एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस संबंध में युवती की मां ने रफीगंज थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोमवार रात्रि 8:00 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। युवती की शादी जल्द ही होने वाला था, 3 अप्रैल की सुबह आरोपी लेकर फरार हो गया।