प्रतापगढ़: गंगा स्नान करने जा रहे डडवा महोखरी गांव निवासी वृद्ध की बाइक को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, वृद्ध की हुई मौत
डडवा महोखरी गांव निवासी शिवपूजन दुबे उम्र 78 वर्ष अपनी टीवीएस बाइक से गंगा स्नान करने के लिए सोमवार को दोपहर में जा रहे थे। जैसे ही लखनऊ वाराणसी मार्ग पर चिरकुटी मोड के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अपाचे सवार ने इनके मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वृद्ध शिवपूजन दुबे की इलाज के दौरान मौत हो गई।