पन्ना: गुनौर जनपद के ककरहटा ग्राम पंचायत में फर्जीवाड़ा, कलेक्टर से जांच और कार्रवाई की मांग
Panna, Panna | Dec 25, 2024 पन्ना जिले के गुनौर जनपद अंतर्गत ककरहटा ग्राम पंचायत में सरपंच, सचिव और उपयंत्री पर सरकारी योजनाओं के तहत फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सीसी रोड, फसल सुरक्षा दीवार और अन्य विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।