पन्ना: बाबा साहब के अपमान पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला जलाने का प्रयास
Panna, Panna | Dec 25, 2024 आज 25 दिसंबर 2024 को पन्ना नगर में आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बाबा साहब पर टिप्पणी के विरोध में अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अंजलि यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। पुतला जलाने के प्रयास पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई।