पन्ना: टिकुरिया मोहल्ले में जमीनी विवाद के चलते 50 वर्षीय व्यक्ति पर किया गया पत्थरों से हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Panna, Panna | Dec 25, 2024 पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले टिकुरिया मोहल्ले में आज दिन बुधवार दिनांक 25 दिसंबर को सुबह करीब 4 बजे एक 50 वर्षीय सख्स को पत्थरो से पीटने का मामला सामने आया है। जिसे खून से लतपथ अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना में सख्स के सिर व पैर में गंभीर चोटें आई है।