पन्ना: नेशनल हाईवे-39 पन्ना-छतरपुर के मंडला पुल और टौरिया के बीच लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा, दोनों ओर से वाहन फंसे
Panna, Panna | Dec 25, 2024 खजुराहो में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा केन बेतवा लिंक परियोजना का उद्घाटन किया जा रहा है। बतादें की उक्त कार्यक्रम में पन्ना जिले से भी करीब 90 हजार लोग उक्त कार्यक्रम में शामिल होने का अंदाज लगाया जा रहा है। लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण नेशनल हाइवे-39 पन्ना छतरपुर मार्ग अंतर्गत मडला केन नदी एवं टौरिया के बीच वाहनों का लंबा जाम लग गया।