निज़ामाबाद: निजामाबाद में खराब इंडिया मार्का हैंडपम्प से बढ़ी पेयजल संकट की समस्या।
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 स्थित पुरानी टाउन एरिया के पीछे लगा इंडिया मार्का हैंडपम्प पिछले कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है भीषण गर्मी के बीच हैंडपम्प खराब होने से स्थानीय लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। रविवार दोपहर करीब दो बजे सभासद कुलदीप कौर एवं समाजसेवी अरुण कुमार ने मौके पर पहुंचकर हैंडपम्प का निरीक्षण किया ।