कायमगंज: गांव यादव वाली गढ़िया के पास अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर, मशीन सहित पकड़े गए, चालकों पर की गई शांतिभंग की कार्रवाई
शमशाबाद पुलिस ने अवैध खनन की बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से एक खनन मशीन और दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इन ट्रैक्टरों के चालकों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस को ग्रामपंचायत चिलसरा के मजरा यादव वाली गढ़िया गांव के पास अवैध खनन की सूचना मिली थी। इस पर चिलसरा चौकी इंचार्ज अनुज कुमार पहुँचे थे।