दमोह: चरयाई बाजार में शराब दुकान के पास बैठे 2 लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी
Damoh, Damoh | Jan 17, 2025 दमोह चरयाई बाजार स्थित शराब दुकान के पास आज शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार कर चालक ने दुकान के बाद बैठे 2 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना के दौरान कार के अगले पहियों दोनों के ऊपर से गुजर गए जिससे बुरी तरह से घायलों को देख बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। कार क्रमांक MP 34 CA 3220 का चालक फरार हो गया।