दमोह: बुंदेली दमोह महोत्सव का आगाज साइकिल मैराथन से, पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने दिखाई हरि झंडी
Damoh, Damoh | Jan 18, 2025 दमोह बुंदेली गौरव न्यास के तत्वाधान में शहर के तहसील ग्राउंड में आयोजित होने जा रहे बुंदेली दमोह महोत्सव का आज शनिवार सुबह 10 बजे शहर को स्वच्छ बनाने की परिकल्पना को लेकर महाराणा प्रताप चौक से पूर्व वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया एवं कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने साइकिल मैराथन यात्रा को हरि झंडी दिखाकर रवाना करते हुए आगाज किया।