हसनपुर: हसनपुर के गांव बाईखेड़ा में मामूली विवाद के चलते घर में घुसकर की गई मारपीट, दो घायल पहुंचे थाने
कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा निवासी टीकम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई की शादी तेरह मई को आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव से हुई थी। इस शादी का बिचौलिया भी गांव का ही रहने वाला है। जिस युवती से भाई की शादी हुई है,बिचौलिया उसका जीजा लगता है। आरोप है कि बिचौलिया भाई की घरवाली को अपने घर घूमाने के लिए बुलाने आया था।