हसनपुर: हसनपुर बिजली घर के पास बजरी से लदे डंपर ने पिकअप में मारी टक्कर, पिकअप सवार घायल, हालत गंभीर
गजरौला मार्ग पर बिजली घर के सामने गजरौला की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित बजरी से लदे डंपर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप में टक्कर मारने के बाद बजरी से लदा डंपर सामने से आ रही कार में जा घुसा। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि पिकअप में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।