हसनपुर: हसनपुर देहरा मिलक गांव के पास ईको ने ऑटो में मारी टक्कर, चार यात्री घायल, हालत गंभीर
आपको बता दे की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव देहरा मिलक निवासी शहाबुद्दीन के घर पर उसके ही रिश्तेदार बेंगलोरु से आए हुए थे, यहा रिश्तेदारी में घूमने के बाद सभी लोग ऑटो में सवार होकर रोडवेज बस अड्डे की तरफ जा रहे थे, जैसे ही उनका ऑटो देहरा मिलक गांव के पास पहुंचा तो तेज गति के साथ आई ईको ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।