बाजपुर में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला
बाजपुर। किच्छा नगर निकाय चुनाव के मतदान के दौरान स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ कथित हाथापाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Bajpur, Udham Singh Nagar | Sep 23, 2026