गुलाबगंज: गुलाबगंज में सेंटमैरी के NSS छात्रों का शिविर, बर्रीघाट के रामनगर में किया श्रमदान
विदिशा के सेंटमैरी कॉलेज के एनएसस के छात्रो द्वारा एक दिवसीय शिविर का गुलाबगंज तहसील के बर्री घाट के पास रामनगर मे आयोजन किया गया। रविवार शाम 5 बजे तक के दौरान एनएसएस के विद्यार्थियों और अध्यापकों द्वारा यहां श्रमदान कर गाजर घास को हटाकर पूरे परिसर को स्वच्छ किया गया इस दौरान एनएसएस के प्रोफेसर अरविंद द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।