बिजनौर: बिजनौर में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को चोरी की दो बाइकों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bijnor, Bijnor | Jan 3, 2025 बिजनौर में आज शुक्रवार को समय करीब शाम 5:00 बजे थाना कोतवाली शहर पुलिस ने नीरज, हरीश,और संजीत नाम के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्तों के पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइके बरामद की है। गिरफ्तार हुए अभियुक्त को पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए चालान कर दिया है। बिजनौर जिले में पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है।