पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना क्षेत्र से 282 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक पिकअप वाहन भी ज़ब्त
अगमकुआं थाना क्षेत्र से शुक्रवार की शाम 282 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। मामले को लेकर पटना पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 8:20 में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 282 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया और इसके साथ ही शराब की ढुलाई में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन को भी जप्त किया गया है।