पटना ग्रामीण: IGIMS में अब एक साथ दिल और दिमाग की बीमारियों की जांच होगी, लगभग 14 करोड़ रुपये की मशीन लगी
पटना के IGIMS में बाईप्लेन कार्डिएक कैथ लैब सिस्टम एवं आपातकालीन विभाग के विस्तारित वार्ड का बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे उद्घाटन किया। IGIMS के डायरेक्टर मनीष मंडल ने बताया कि करीब 14 करोड़ रुपए कि यह मशीन है, जिसके जरिए दिल और दिमाग की बीमारियों की एक साथ जांच हो सकेगी।