पटना ग्रामीण: भूतनाथ रोड पर सुनीलम अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट, एक की मौत, एक घायल
अगमकुंआ थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड में शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे ऑक्सीजन सिलेंडर उतारने के दौरान ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के सुनीलम अस्पताल के बाहर की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।