पटना ग्रामीण: 18 जनवरी को पटना आएंगे राहुल गांधी, सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेशप्रसाद सिंह ने दी जानकारी
18 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना आने वाले हैं। इसे लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सदाकत आश्रम में जानकारी दी है। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि एलओपी बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार बिहार की धरती पर आ रहे हैं।