इटारसी: इटारसी के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में न्यायाधीश ने छात्राओं को परीक्षा के लिए किया जागरूक
इटारसी के शासकीय कन्या उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। स्कूल में आयोजित सुबह 10:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा परिणाम जनित तनाव प्रबंधन और जीवन संरक्षण के प्रति छात्राओं को जागरूक करना था। इसमें प्रथम न्यायाधीश अनीता खजुरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।