आज़मगढ़: जुनैदगंज से एफएसटी टीम ने कार से बरामद किए तीन लाख रुपये, कोई अभिलेख नहीं मिलने पर टीम ने किया जब्त
एफससटी टीम ने जुनैदगंज चौराहे से एक कार से टीम ने तीन लाख रुपये की बरामदगी की है। कार मालिक द्वारा मौके पर कोई अभिलेख नहीं दिखाया जा सका। जिसके कारण टीम ने मिले पैसे को जब्त कर लिया। कार मालिक को अभिलेख के साथ शिकायत निवारण समिति के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। एफएसटी टीम प्रभारी रामतीर्थ यादव जुनैदगंज चौराहे पर गाड़ियों की जांच कर रहे थे।