कवर्धा: सिल्हाटी में बाइक गिरने से युवती घायल, 112 की टीम ने तुरंत कराया अस्पताल में भर्ती
कबीरधाम के ग्राम सिल्हाटी में ब्रेकर के पास बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से युवती के सिर में चोट आई। लोहारा 112 की टीम ने तुरंत पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा में भर्ती कराया। आरक्षक राजू यादव और चालक गजानंद मेरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।