केशकाल: केशकाल घाटी के 8वें मोड़ में ट्रेलर के पलटने से 5 घंटे तक लगा जाम, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शुरू किया आवागमन
बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाटी के 8वें मोड़ में शनिवार को लोहे से लदी ट्रेलर पलट गई थी।जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।सूचना पर केशकाल पुलिस घाट में पहुंची और 5 घंटे की कड़ी मस्कत के बाद क्रेन के माध्यम से ट्रेलर को किनारे हटवाया गया। जिसके बाद शाम को पहले की तरह आवागमन शुरू किया गया