केशकाल: ग्राम मैनपुर में जनपद सदस्य के भतीजे के शादी समारोह में शामिल हुए केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, वर-वधू को दिया आशीर्वाद
गुरुवार को केशकाल विधायक विधायक टेकाम केशकाल क्षेत्र के ग्राम मैंनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने जनपद सदस्य मंगतू ध्रुव के भतीजे के शादी समारोह में शामिल हुए और नवदांपत्य जोड़ी को आशीर्वाद प्रदान किए। शादी कार्यक्रम में नृत्य कर रहे लोगों के पास जाकर खुद मानद्री पकड़कर कर नाचने लगे, साथ ही खाना बनाते हुए लोगों के पास जाकर खाना भी बनाते नजर आए ।