लखीसराय: मानिकपुर थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम किशोरी से दुष्कर्म, अस्पताल में इलाज जारी
लखीसराय। जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 8 वर्षीय मासूम किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। तथा किशोरी का सदर अस्पताल में उपचार जारी है।