महरौनी: ग्राम खिरिया मिश्र निवासी पीड़ित ने गांव के एक नामजद आरोपी पर जमीन बेचने का आश्वासन देकर ₹4 लाख हड़पने का आरोप लगाया
ग्राम खिरिया मिश्रा निवासी महिला एवं उसके ससुर ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के एकजद व्यक्ति द्वारा उन्हें एक एकड़ जमीन बेचने का आश्वासन देते हुए वर्ष 2023 में लगभग ₹4 लाख हड़प लिए है। तब से लेकर आज तक उक्त व्यक्ति द्वारा न उन्हें जमीन दी गई न ही उनका पैसा वापस दिया जा रहा है।पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की।