बेगूसराय: मेथो चौक से पुलिस ने अवैध रूप से ओवरलोडेड मिट्टी से लदे एक ट्रैक्टर को किया जब्त, SP ने दी जानकारी
मटिहानी थाना क्षेत्र के मेथो चौक से पुलिस ने अवैध रूप से ओवरलोडेड मिट्टी से लदा 01 ट्रैक्टर को जप्त किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की मेथो चौक के पास अवैध रूप से ओवरलोडेड एक ट्रैक्टर मिट्टी लोड कर जा रहा है. तुरंत पुलिस स्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जप्त कर थाने लाई है.