बेगूसराय: बेगूसराय के लालू नगर में अपराधियों ने एक युवक को पीट पीटकर किया गंभीर रूप से घायल।
बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालू नगर में अपराधियों ने एक युवक को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल अवस्था में उसे युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।