बेगूसराय: मधुरापुर बिचला टोला के पास 02 अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
तेघरा थाना क्षेत्र के मधुरापुर बिचला टोला के पास 02 अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि तेघरा थाना को गुप्त सूचना मिली कि मधुरापुर बिचला टोला के पास 02 अपराधी हथियार के साथ घूम रहा है. सत्यम कुमार और अनुराग कुमार को गिरफ्तार किया गया.