बेगूसराय: लरुआरा-पचंबा में बिजली की चपेट मे आने से 01 युवक की मौत, 02 जख्मी एक की स्थिति नाजुक
बेगूसराय में एक बार फिर लापरवाह बिजली विभाग की सजा एक युवक को जान देकर चुकानी पड़ी है. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के लरूआरा पचंबा की है. मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-10 लरुआरा निवासी मोहम्मद महबूब का लगभग 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद महफूज आलम है. घायलों में पचंबा निवासी बादल महतो एवं मोहम्मद नेमत शामिल है.