बडोनी: दतिया: ग्राम नयाखेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ 02 लोगों ने की मारपीट, बसई पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Jul 3, 2024 बसई थाना क्षेत्र के ग्राम नयाखेड़ा में पुरानी रंजिश जो लेकर युवक के साथ 02 लोगों ने मारपीट कर दी। जिसको लेकर बसई पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। मंगलवार की रात्रि में 09 बजे बसई पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक हनुमंत पुत्र रामदास लोधी जब ग्राम नयाखेड़ा में था तभी पुरानी रंज़िश को लेकर आरोपी सुरेन्द्र लोधी और जैन सिंह लोधी ने उसके साथ मारपीट कर दी।