बडोनी: वार्ड 04 से नाबालिग किशोरी को अज्ञात युवक ने किया अगवा, बड़ोनी पुलिस ने अज्ञात युवक पर किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Jun 30, 2024 बड़ोनी थाना क्षेत्र के कस्बा बड़ोनी के वार्ड 04 से नाबालिग किशोरी को एक अज्ञात युवक के द्वारा अगवा करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर नाबालिग किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर बड़ोनी पुलिस ने अज्ञात युवक पर मामला दर्ज किया है। वहीं रविवार की सुबह 09 बजे बड़ोनी पुलिस ने बताया कि कस्बा बड़ोनी के वार्ड 04 से 17 वर्ष की नाबालिग किशोरी को एक अज्ञात युवक अगवा कर ले गया।