बीगोद में अखाड़ा प्रदर्शन, शोभायात्रा एवं भव्य आकर्षक आतिशबाजी के साथ रावण दहन सम्पन्न
आकोला (रमेश चंद्र डाड)
विजयदशमी पर्व पर राम दरबार एवं रावण दरबार की बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा नगर में निकाली गयी।जिसमें एक, घोड़े एक बगी में राम, लक्ष्मण, हनुमान आदि,दूसरी बगी मे रावण आदि बने युवक थे। शोभायात्रा बालाजी चौक से शुरू होकर पुलिस चोकी रोड़, मक्कड़ मस्जिद,पुराना बाजार,सदर बाजार होते हुए बस स्टैंड पर
शोभायात्रा पहुंची। वहां करीब 4.30 बजे अचानक वर्षा ने दस्तक दी। जिससे कुछ समय अखाड़ा प्रदर्शन को विराम देना पड़ा।अचानक पानी बहने लगा। जिससे कुछ समय अखाड़ा प्रदर्शन रूका। वर्षा रुकने के बाद पुनः आश्चर्य जनक करतब स्थानीय बजरंग व्यायाम शाला के पहलवानों ने व्यायाम शाला अध्यक्ष गोविंद सिंह कानावत के निर्देशन एवं हजारों लोगों की उपस्थिति मे दिखाए। वहां से शोभायात्रा रावण दहन हेतु दशहरा मैदान पर पहुंची। जहां राम रावण युद्ध हुआ शोभायात्रा में भगवा झंडे लहराते हुए, अखाड़ा प्रदर्शनअखाड़ा प्रदर्शन हुआ। जहां राम रावण युद्ध के बाद भव्य एवं आकर्षक आतिशबाजी के बाद तरकस वाण से रावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। दशहरा महोत्सव का आयोजन नगरपालिका के तत्वावधान में चल रहा है।जिसके तहत कल बुधवार रात्रि कवि सम्मेलन होगा। परसों गुरुवार को भजन संध्या का आयोजन होगा।