बिंदकी: झावन खेड़ा गांव में संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिजन रो-रो कर बेहाल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के झावन खेड़ा गांव में संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाने से युवक राम प्रताप उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र शिवनाथ की मौत हो गई। हालांकि जीवित रहने की आशा पर शनिवार की देर शाम करीब 6:30 बजे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ले जाया गया जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की शादी के अभी चार माह पूरे नहीं हुए।