इंदौर में गरबा पंडाल में नाबालिग से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल!
इंदौर के कनकेश्वरी गरबा पंडाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। पंडाल का आयोजन भाजपा विधायक रमेश मेंदोला द्वारा करवाया जा रहा है।
वीडियो में जीजाबाई मंडल के भाजपा अध्यक्ष कमल चौहान लड़की और उसके परिजनों से बहस करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि लड़की के विरोध करने के बावजूद उसे कई बार धक्का देकर पंडाल से बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद कुछ लोग उन्हें रोकने की कोशिश करते भी दिखाई दे रहे हैं।
इस मामले को लेकर कांग्रेस ने संबंधित भाजपा पदाधिकारी को बर्खास्त करने और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सवाल यह है कि धार्मिक आयोजन में शामिल होने आए लोगों के साथ ऐसा व्यवहार कितना उचित है? मामले में संबंधित पक्ष का जवाब और पुलिस की कार्रवाई सामने आना बाकी है।
#IndoreNews #IndoreGarba #ViralVideo #MadhyaPradeshNews #PoliticalNews
इंदौर_न्यूज गरबा_पंडाल वायरल_वी
Indore, Indore | Oct 17, 2026