पाली: ग्राम गौना में तेज आंधी से अचानक आम का पेड़ 7 वर्षीय मासूम पर गिरा, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Pali, Lalitpur | Jun 13, 2026 ग्राम गौना में शुक्रवार शाम के समय तेज आंधी व हवा के बीच अचानक आम का पेड़ उखड़ कर, नीचे फल बीन रहे एक 7 वर्षीय मासूम पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां पर उसका उपचार जारी था।