अशोक नगर: अशोकनगर RTE में फ्री एडमिशन का तीसरा मौका, 8 जुलाई तक अपडेट करें स्कूल चॉइस 1379 बच्चों का हुआ प्रवेश
अशोकनगर में शिक्षा का अधिकार यानी RTE के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू हो गई है। अब 8 जुलाई तक पात्र अभिभावक अपनी स्कूल चॉइस ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार इस चरण में नए आवेदन और दस्तावेज सत्यापन नहीं होंगे। 10 जुलाई को ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी।