केराकत: औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बहिरी गांव निवासी 65 वर्षीय शिवपूजन सिंह आवश्यक कार्यवश पतरही बाजार आए थे। वापस घर लौटते समय अंडर पास में पानी भरे होने के कारण साइकिल सहित रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे इसी दौरान औड़िहार की तरफ से एक्सप्रेस ट्रेन आ गई जिसके चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी की।