केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के सिहौली चौराहे के पास कुत्ते से टकराकर असंतुलित बाइक सवार को बोलेरो ने कुचला हुई मौत
सिहौली चौराहे के पास बुधवार की सुबह 32 वर्षीय राजन निषाद निवासी नखास जौनपुर से अपने नानी के घर नदौली गांव आ रहा था। जब वह सिहौली से चौराहे पर पंहुचा तो एक कुत्ते से टकरा कर गिर पड़ा और पीछे से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गया। ड्राइवर उसे अपने बोलेरो में लेकर अस्पताल जा रहा था कि रास्ते में उसे मृत देख सड़क किनारे शव को उतारकर भाग निकला।