सागर नगर: देवउठनी ग्यारस पर निगमायुक्त ने कटरा बाजार को व्यवस्थित कराया, दुकानदारों को पीली लाइन के भीतर व्यापार करने की हिदायत दी
देवउठनी ग्यारस के अवसर पर शनिवार सुबह 9:30 बजे नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शहर के प्रमुख कटरा बाजार का निरीक्षण किया और त्यौहारों के दौरान बाजार को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी कि सभी पीली लाइन के भीतर ही दुकानें लगाएं और सड़क पर अतिक्रमण न करें।