सागर नगर: डेयरी संचालकों पर निगम की सख्त कार्रवाई, आठ डेयरियों के नल कनेक्शन काटने के निर्देश
नगर निगम सागर द्वारा शहर की स्वच्छता और पेयजल संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगमायुक्त एवं सागर स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक राजकुमार खत्री ने शनिवार सुबह 9 बजे से वार्डों में निरीक्षण कर डेयरी संचालन, पेयजल की बर्बादी और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। 8 डेयरियों के नल कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।