सागर नगर: सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज को श्रीमद् भागवत कथा के लिए आमंत्रित किया
विधायक शैलेन्द्र जैन अपनी धर्मपत्नी अनुश्री जैन के साथ वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध संत पूज्य प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने और उन्हें आमंत्रण देने पहुँचे। विधायक दंपति ने महाराज श्री को आगामी श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में पधारने का आमंत्रण दिया। यह भव्य आयोजन 19 से 25 नवम्बर तक सागर में कथावाचक इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा।