कांके: रांची के होटवार जेल में बंद निलंबित IAS पूजा सिंघल को PMLA अदालत से मिली जमानत
Kanke, Ranchi | Dec 7, 2024 रांची के होटवार जेल में बंद निलंबित IAS पूजा सिंघल को शनिवार दोपहर करीब तीन बजे PMLA कोर्ट से जमानत मिल गई है। बता दें कि निलंबित IAS पूजा सिंघल ओर से दायर जमानत याचिका पर PMLA कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें जमानत दी है। गौरतलब है कि निलंबित IAS पूजा सिंघल ने नये कानून के तहत कस्टडी के आधार पर जेल से रिहा करने की गुहार लगाई थी।