कांके: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को 50 लाख रुपये की रंगदारी और जान से मारने की धमकी
Kanke, Ranchi | Dec 7, 2024 केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को शनिवार दोपहर करीब तीन बजे 50 लाख की रंगदारी देने और जान से मारने की धमकी मिली है। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को 50 लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने की जांच को लेकर दिल्ली पुलिस की टीम रांची पहुंची है। रांची पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम कांके थाना क्षेत्र में पहुंचकर जांच कर रही है।