कांके: रातु रोड स्थित बीजेपी महानगर कार्यालय में विधायक नवीन जायसवाल का अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Kanke, Ranchi | Dec 7, 2024 रातु रोड स्थित बीजेपी महानगर कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब दो बजे विधायक नवीन जायसवाल का अभिनंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधायक नवीन जायसवाल लगातार चौथी बार हटिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष वरुण साहू सहित कई बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।