प्रतापगढ़: बाल वाहिनी की सुरक्षा पर सख्ती, बिना परमिट व कागजात वाले वाहनों पर कार्रवाई, 76 हजार का जुर्माना
प्रतापगढ़ में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण के सचिव केदारनाथ ने बताया कि उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग और यातायात शाखा के सहयोग से बाल वाहनों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 25 से 30 बाल वाहनों की जांच की गई, जिसमें क